Header Ads

PM मोदी की आइकॉनिक PHOTOS, जो इस साल हुईं सबसे ज्यादा पॉपुलर


साल 2017 खत्म होने को है। इस सिलसिले में हम आपको बीते साल चर्चा में रहे कई मुद्दों का जिक्र कर चुके हैं। लेकिन, आज हम देश के पीएम नरेंद्र मोदी की बात कर रहे हैं, जिन्होंने दुनिया में ग्लोबल लीडर के रूप में छाप छोड़ी है। ड्रेसिंग सेंस और डिफरेंट लुक्स की वजह से भी उनकी खास पहचान बनी है। मोदी हर ट्रिप में एक अलग ही स्टाइल आइकॉन की तरह नजर आते हैं। हर बार उनका नया अवतार देखने को मिला है। हर साल की तरह इस बार भी मोदी मीडिया में छाए रहे। उनकी अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात हो या इजरायल की पहली विजिट.. दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा।



इस साल मोदी की पहली दो दिवसीय विदेश यात्रा श्रीलंका यानी की 11 मई से शुरू हुई।


- मोदी भारत और श्रीलंका के ऐतिहासिक रिश्तों की बुनियाद को नई गर्माहट देने के लिए श्रीलंका पहुंचे थे।


- श्रीलंका के साथ रिश्तों को बेहतर बनाने और कूटनीतिक लक्ष्यों को साधने के लिहाज से उनकी यह विजिट बेहद खास थी।


- दरअसल, मोदी का यह दौरा कूटनीतिक रुप से चीन की श्रीलंका में अपना पांव जमाने की कोशिशों को ब्रेक लगाने के लिहाज से ही अहम था। दूसरी ओर तमिल मूल के श्रीलंकाई नागरिकों के साथ भारत के मजबूती से खड़े होने का संदेश फिर से दुहराया जाएगा।