Header Ads

New Year के जश्न की जगह मचा कोहराम, हादसा देख खड़े हो गए रोंगटे


नेशनल हाइवे 24 पर रव‍िवार शाम तेज रफ्तार ट्रक और ई-र‍िक्शा में टक्कर हो गई। इस घटना में ई-र‍िक्शा के परखच्चे उड़ गए। इस पर सवार लोग ऐसे उछलकर सड़क पर ग‍िरे की देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। ई-र‍िक्शा पर 5 युवक सवार थे। सभी मौके पर ही बेहोश हो गए। गंभीर हालत में सभी को बरेली रेफर क‍िया गया है। बताया जाता है क‍ि न्यू ईयर पर जश्न मनाने के ल‍िए मार्केट खरीदारी करने के ल‍िए जा रहे थे। लेक‍िन हादसे के बाद घर में कोहराम बन गया।

 70 किलोमीटर प्रत‍ि‍ घंटे की स्पीड में था ट्रक...

-घटना नेशनल हाइवे 24 स्थि‍त कटरा चौराहे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के दौरान ट्रक की स्पीड करीब 70 किलोमीटर प्रत‍ि घंटे थी।

-ई-र‍िक्शा पर ड्राइवर सह‍ित 5 युवक सवार थे। ट्रक बरेली की ओर से जा रहा था। जैसे ही कटरा चौराहे के पास पहुंचा ई-र‍िक्शे में जोरदार टक्कर मार द‍िया।

-टक्कर लगते ही ई-र‍िक्शा के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार युवक उछलकर सड़क पर ग‍िरे और बेहोश हो गए। सभी न्यू ईयर की तैयार‍ियों को लेकर मार्केट जा रहे थे।

-डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में 3 की हालत सीर‍ियस बताई जा रही है, ज‍िन्हें इलाज के ल‍िए बरेली भेजा गया है।

-एसओ धन्नजय सिंह ने बताया, ट्रक और ई-रिक्शा में टक्कर हुई है। इस घटना में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं, ज‍िसमें हॉस्प‍िटल में भर्ती कराया गया है। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।