जनवरी 2018 की खास तारीखें, कब रहें सावधान-कब हो सकता है लाभ
इस महीने चंद्रमा के साथ 4 खास ग्रहों की चाल में बदलाव होगा। जनवरी में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के राशि बदलने से कुछ लोगों को धन हानि होगी। नौकरी और बिजनेस में परेशानियां बढ़ सकती है। विवाद और फालतू खर्च भी बढ़ सकते हैं। वहीं कुछ राशियों को करियर में आगे बढ़ने के बड़े मौके मिलेंगे। इन सितारों के कारण बड़े और सुखद बदलाव भी हो सकते हैं। इन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और राशि के अनुसार हम आपको बता रहे हैं कि आपके लिए राशि अनुसार जनवरी 2018 की कौन-सी तारीख शुभ रहेगी और कौन-सी तारीख पर आपको सावधानी रखनी है।
शुभ तारीखों पर आप जॉब और बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले ले सकते हैं। जरूरी कागजी काम के अलावा खरीददारी, लेन-देन, निवेश जैसे जरूरी और खास काम इन तारीखों पर आप कर सकते हैं। इसके अलावा सावधानी रखने वाली तारीखों में आप बड़े फैसले लेने से बचें। ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर निकाली गई इन तारीखों पर कामकाज से जुड़ा कोई बड़ा बदलाव न करें।

Post a Comment