आपके पास भी कोई LIC पॉलिसी तो अभी करें ये जरूरी काम, तभी मिलेगा पैसा
अब LIC पॉलिसी को भी आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य हो गया है। यदि आपको LIC की तरफ से मनी बैक होने वाला है या फिर आपकी पॉलिसी मेच्योर हो गई है, तब पैसा उसी कंडीशन में मिलेगा जब आप पॉलिसी को आधार और पैन कार्ड से लिंक करा देते हैं। इस काम को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से किया जा सकता है। ऑनलाइन प्रॉसेस के लिए आपको आधार और पैन कार्ड नंबर के साथ एक ई-मेल ID की भी जरूरत होगी।
लिंक करने की प्रॉसेस में इन चीजों की होगी जरूरत
1. आधारकार्ड का नंबर,
2. आधार कार्ड पर लिखा नाम,
3. आधार पर लिखा पिता का नाम,
4. आधार पर लिखी डेट ऑफ बर्थ,
5. ई-मेल ID,
6. पैन कार्ड नंबर,
7. मोबाइल नंबर,
8. LIC पॉलिसी का नंबर,

Post a Comment