Header Ads

धर्म की आड़ में लड़कियों को बनाया प्रॉस्टिट्यूट, वीडियो बेच करता था कमाई


सर्जेई किरिएन्को नाम के इस बाबा पर आरोप है कि उसने दर्जनों महिला भक्तों को प्रॉस्टिट्यूट बना दिया।

धर्म के नाम पर अपनी हवस मिटाने वाले बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित, राम रहीम या आसाराम जैसे बाबा सिर्फ भारत में ही नहीं हैं। बल्कि ऐसे पाखंडी दुनिया भर में फैले हुए हैं। ऐसा ही एक मामला रूस के पड़ोसी देश बुल्गारिया में भी सामने आया था, जब यहां बीते सितंबर महीने में एक बाबा को अरेस्ट किया गया था। सर्जेई किरिएन्को नाम के इस बाबा पर आरोप है कि उसने दर्जनों महिला भक्तों को प्रॉस्टिट्यूट बना दिया। सर्जेई धर्म की आड़ में लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। इसका शिकार बनी अधिकतर लड़कियां रशियन थीं।

सर्जेई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली पीड़ित लड़कियों के मुताबिक वह धर्म की आड़ में लड़कियों को शिकार बनाता था।

- लड़कियों को सर्जेई खुद को ईश्वर का अवतार बताकर उन्हें मानसिक शांति दिलाने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाता था।
- इस दौरान सर्जेई अपने गुर्गो की मदद से लड़कियों के अश्लील वीडियो बना लेता था, जिनसे अच्छी-खासी कमाई की जाती थी।

- वीडियो के जरिए सर्जेई लड़कियों को ब्लैकमेल करता था और उन्हें अमीर शख्सों से भी रिलेशन बनाने के लिए मजबूर करता था, जिसके जरिए भी उसकी कमाई होती थी।

- सर्जेई का सेक्स रैकेट रूस, बेलारूस से लेकर साउथ अमेरिका तक फैला था। रैकेट का नेटवर्क ऑनलाइन चलता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 41 साल का सर्जेई पहले फिटनेस ट्रेनर था।
- कुछ सालों बाद ही सर्जेई ने खुद को संत बताना शुरू कर दिया और प्रवचन भी करने लगा था। इसके जरिए उसने काफी लड़कियों को अपनी टीम में शामिल कर लिया था।

- धीरे-धीरे सर्जेई ने इन्हीं लड़कियों के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने शुरू कर दिए और लड़कियों के अश्लील वीडियो से कमाई करनी शुरू कर दी थी।
- सर्जेई ने पिछले दो सालों में अपना मजबूत नेटवर्क बना लिया था। पैसे और पावर के चलते अधिकतर पीड़ित लड़कियां चुपचाप रहती थीं, क्योंकि इन्हें डर था कि सर्जेई इनके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है।
- पुलिस ने सर्जेई के घर से एक पांच साल के बच्चे को भी आजाद करवाया। बच्चे की मां अनासतासिया जिबोरेवा ने बताया कि सर्जेई ने ही उसके बेटे को जबरदस्ती घर से उठवा लिया था। सर्जेई ने बच्चे को मार देने की धमकी देकर ही अनासतासिया को प्रॉस्टिट्यूशन के धंधे में धकेला।
- रशियन लड़कियों की शिकायत पर ही बेलारूस पुलिस ने सर्जेई को अरेस्ट किया है। फिलहाल, उसे बेलारूस से रूस लाए जाने की प्रॉसेस चल रही है।