अच्छी किस्मत भी खराब हो सकती है इन 7 की तरफ पैर करके बैठने या सोने से
हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार यह माना जाता है कि विष्णु भगवान 'कूर्मावतार' कच्छप रूप में समुद्र मंथन के समय मन्दराचल को अपनी पीठ पर धारण करने के प्रसंग में राजा इन्द्रद्युम्न को ज्ञान, भक्ति और मोक्ष का उपदेश देते हैं। उसे ही लोमहर्षण सूत जी ने शौनकादि ऋषियों को नैमिषारण्य में सुनाया था। वहीं से कुर्म पुराण का जन्म हुआ। कुर्मपुराण में जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में अनेक बातें की गई हैं।
जैसे आपने अक्सर सुना होगा कि इंसान अच्छा हो या बुरा उसका व्यवहार उसके उठने-बैठने का तरीका ऐसे इंसान का व्यक्तित्व बताता है। जिस तरह की आदतें या स्वभाव आप अपनाते हैं उसी तरह आपका दिमाग काम करने लगता है। दरअसल, सही शब्दो में कहा जाए तो आपकी आदतें ही आपके भाग्य का निर्धारण करती हैं। यही कारण है कि हमारे ग्रंथों में ऐसी अनेक बातें बताई गई हैं जिनका ध्यान रखने पर भाग्य साथ देने लगता है और नहीं रखने पर इंसान भाग्यहीन हो जाता है। कुर्मपुराण में ऐसी 7 चीजें बताई गई हैं जिनकी तरफ कभी पैर करके नहीं सोना या बैठना चाहिए।

Post a Comment