Header Ads

बेटे-बेटी, दामाद से बहुओं तक, ऐसी है शशि कपूर की Family


शशि कपूर की वाइफ जेनिफर का निधन कैंसर की वजह से 1984 में हुआ था।

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर शशि कपूर का सोमवार को 79 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने कोकिलाबेन हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बता दें कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और शनिवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद एडमिट किया गया था। शशि कपूर की वाइफ जेनिफर का निधन कैंसर से 1984 में हुआ था। करीबी बताते हैं कि जेनिफर के जाने के बाद वे काफी अकेले पड़ गए थे। उनके तीन बच्चे हैं- कुणाल कपूर, करन कपूर और बेटी संजना कपूर।1958 में शशि कपूर ने जेनिफर केंडल से की शादी...

शशि कपूर और जेनिफर ने 1958 में शादी की थी। शशि कपूर और जेनिफर ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया। हालांकि, इनके बच्चे फिल्मों में नाम नहीं कमा पाए। शशि कपूर ने 'धर्मपुत्र' (1961), 'जब जब फूल खिले' (1965), 'जानवर और इंसान' (1972), 'कभी-कभी' (1976), 'बसेरा' (1981), 'आ गले लग जा' (1973), 'काला पत्थर' (1979) सहित कई फिल्मों में काम किया। वहीं, जेनिफर ने 36 चौरंगीलेन (1981), जुनून (1978) सहित अन्य फिल्मों में काम किया।

संजना कपूर इंडियन थिएटर पर्सनैलिटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। संजना ने मुंबई के बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। उन्हें शुरू से ही एक्टिंग का शौक था और वो अक्सर जुहू स्थित पृथ्वी थिएटर जाती थीं।

- संजना ने 1981 में आई फिल्म '36 चौरंगी लेन' से बॉलीवुड डेब्यू किया। यह फिल्म संजना के पिता शशि कपूर ने प्रोड्यूस की थी। इसमें उनकी मां जेनिफर ने भी काम किया था। इसमें संजना ने अपनी मां के बचपन का किरदार प्ले किया था।

- बाद में संजना ने 1984 में 'उत्सव' में भी काम किया। हालांकि संजना को बतौर हीरोइन लीड रोल 1988 में आई फिल्म 'हीरो हीरालाल' में मिला।

- 1988 में ही संजना ने मीरा नायर की फिल्म 'सलाम बॉम्बे' में एक रिपोर्टर का रोल प्ले किया। इसके बाद संजना ने एक्टिंग छोड़कर पूरा फोकस थिएटर की ओर किया।

- उन्होंने पृथ्वी थिएटर में ही बच्चों के लिए एक्टिंग वर्कशॉप शुरू की। वरुण धवन ने भी यहीं से एक्टिंग और डांस सीखा है।

- संजना ने करीब साढ़े तीन साल तक टीवी पर अमूल इंडिया शो को भी होस्ट किया।
- बाद में 2011 में संजना ने घोषणा कर दी कि वो पृथ्वी थिएटर छोड़ रही हैं और उन्होंने 2012 में अपनी खुद की थिएटर कंपनी 'जुनून' शुरू कर दी।

- संजना ने फेमस टाइगर कंजर्वेशनिस्ट वाल्मीक थापर से शादी की है। उनका एक बेटा है, जिसका नाम हामिर है। इससे पहले संजना ने आदित्य भट्टाचार्य से शादी की थी।

करन कपूर की वाइफ का नाम है लोर्ना। दोनों के दो बच्चे हैं अलिया कपूर और जैक कपूर। करन-लोर्ना लंदन में रहते हैं और बिजनेस करते हैं। 80 के दशक में करन एक सफल मॉडल थे। वे ‘बॉम्बे डाइंग’ के लिए मॉडलिंग कर चुके हैं। उन्होंने 1978 में आई फिल्म 'जुनून' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 1984 में इंग्लिश टीवी सीरीज में काम करने के बाद करन फिल्म सल्तनत (1986), लोहा (1987) और अफसर (1988) में नजर आए, लेकिन ब्रिटिश लुक होने के कारण उन्हें आगे काम नहीं मिला।

कुणाल कपूर की वाइफ का नाम शीना सिप्पी है, जो फिल्ममेकर रमेश सिप्पी की बेटी है। हालांकि अब दोनों का तलाक हो चुका है। कुणाल और शीना के दो बच्चे हैं जहान और सायरा।

शायरा और जहान दोनों ही लाइमलाइट से दूर रहते हैं। कपूर फैमिली की पार्टीज के अलावा बेहद कम मौकों पर इन्हें देखा गया है। बता दें कि कुणाल कपूर ने 'सिद्धार्थ' (1972), 'आहिस्ता आहिस्ता' (1981), 'विजेता' (1982), 'उत्सव' (1984) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।