Header Ads

योगा-डांस से लिमिटेड डाइट तक, इस Daily Routine से फिट रहती हैं अनुष्का




 अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में शादी कर ली है। वैसे आपको बता दें ये दोनों ही फिटनेस फ्रीक माने जाते हैं। विराट यहां बेस्ट क्रिकेटर्स में से हैं तो वहीं अनुष्का बॉलीवुड ए-लिस्टर में शुमार हैं। आज इस पैकेज में हम बता रहे हैं अनुष्का की फिटनेस के सीक्रेट्स।


ये हैं अनुष्का का डेली डाइट प्लान...


ब्रेकफास्ट - 2 अंडे(सिर्फ व्हाइट पार्ट) और एक ग्लास फ्रूट जूस।


मिडिल स्नैक - चीज टोस्ट, नींबू पानी या नारियल पानी।


लंच - दाल, 2 रोटी, सलाद और सब्जी (सिर्फ घर का बना हुआ)।



ईवनिंग -सीजनल फ्रूट, प्रोटीन और 1 गिलास दूध(सोने से पहले)।

जंक फूड से तौबा



- अनुष्का जंक फूड खाना बिल्कुल अवॉइड करती हैं।


- वे मानती हैं कि जंक फूट खाने से बॉडी में काफी प्रॉब्लम होता है।


- इसकी वजह से स्किन काफी खराब होती है। यही नहीं इससे लुक्स डल और ओवरवेट भी होते हैं।

2 बार करती हैं योगा


- अनुष्का एक दिन में 2 बार योगा करती हैं। एक बार सुबह और दूसरी बार शूट के बाद।


- बकॉल अनुष्का, "योगा न सिर्फ मेरे दिमाग को साफ रखता है बल्कि बॉडी को भी स्वस्थ्य बनाता है।"

30 मिनिट डांस


- अनु्ष्का हर दिन 30 मिनिट डांस करती हैं।


- इसके अलावा वे रोजाना जिम भी करती हैं भले ही वे शूट के लिए देश से बाहर ही क्यों न हों, वे वर्कआउट कभी स्किप नहीं करती हैं।


- अनुष्का जिम के साथ जॉगिंग भी करती हैं।