माइक्रोवेव ओवन में घुसा लिया सिर, स्टंट की वजह से मुश्किल में पड़ी जान
यूट्यूब के लिए मजेदार और प्रैंक वीडियो बनाने वाले एक शख्स को एक स्टंट करना काफी महंगा पड़ गया। बर्मिंघम में रहने वाला ये शख्स अपने दोस्तों के साथ एक वीडियो बना रहा था। इसमें उसके सिर के चारों और सीमेंट की तरह एक मिक्स्चर पॉलीथिन में भरा जाता है और बॉक्स का आकार देने के लिए माइक्रोवेव ओवन का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन स्टंट गलत हो जाता है। ओवन के अंदर सिर घुसाते ही सीमेंट तेजी से जब जाता है।
- तेजी से सीमेंट जमने के कारण शख्स का सिर बुरी तरह ओवन के अंदर फंस जाता है। उसका सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। काफी कोशिशों के बाद भी उसके दोस्त उसे बाहर नहीं निकाल पाते हैं।
- सांस उखड़ने लगती है तभी उसे एक पाइप उसके मुंह पर लगा दिया जात है जिससे वह सांस ले सके। कुछ ही देर में वहां डॉक्टर्स की टीम पहुंच जाती है।
- डॉक्टर्स की टीम जब मौके पर पहुंची तो नजारा देखकर उनके भी होश उड़ गए। शख्स को फर्स्ट एड देने के साथ-साथ उसका सिर बाहर निकालने की कोशिश की गई। घंटों परेशान होने के बाद जैसे-तैसे उसे बाहर निकाला जा सका।


Post a Comment