एयरपोर्ट पर क्लिक हुईं ये फोटोज, सोशल मीडिया पर खूब हो रहीं वायरल
एयरपोर्ट पर तरह- तरह के लोग दिखाई देते हैं। कोई अपने बच्चे को सूटकेस के ऊपर लेकर चलता हुआ दिखाई देता है तो छोटा बच्चा भी विदा होने से पहले अपने साथी से दुखी होकर मिलता है। मजा तो तब आता है जब एयरपोर्ट जैसे पब्लिक प्लेस पर भी लोग ऐसी हरकतें करते हैं जिसे देखकर हंसी आती है। फोटोग्राफर्स ने ऐसे ही फोटोज एयरपोर्ट पर खींचे। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी पसंद किया गया।
पहले फोटो में सोते हुए बच्चे को गोद में लेने के बजाय पिता ने उसे सूटकेस पर ही सुला दिया। सूटकेस पर सोते हुए बच्चे को देखकर लोग क्या कहेंगे, इससे इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। दूसरी फोटो में मां ने बच्चे को गोद में लेने के बजाय सामान रखने वाली जगह पर ही बैठा दिया। एयरपोर्ट पर थके हुए यात्री अपनी थकान मिटाने के लिए कुर्सी को ही बिस्तर समझ लेते हैं। यही बात तीसरी स्लाइड के फोटो को देखकर समझ में आ रही है।
चौथे और पांचवे फोटो को देखकर ये बात समझ में आ रही है कि लोग आराम करने के कैसे-कैसे ठिकाने ढूंढ लेते हैं। छठवी स्लाइड का फोटो दो बच्चों के बीच प्यार को दर्शाता है। जब वे एक दूसरे से अलग होते हैं तो किस तरह दुखी होकर गले मिलते हैं, ये बात इस तस्वीर को देखकर समझी जा सकती है।


Post a Comment