दुल्हन रात भर यूं करती रही इंतजार, फोन पर दूल्हे के दोस्त ने दी ये सलाह
शादी के जोड़े में सज-धजकर दुल्हन रात भर दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन बरात नहीं आई। जब घरवालों ने दूल्हे के परिजनों को फोन किया तो सबका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। अंत में लड़की ने खुद दूल्हे के दोस्त को फोन मिलाया तो जवाब मिला- इज्जत बचानी है तो बोलो मैं आ जाऊं, लेकिन कोई कारण नहीं बताया।
- पीड़ित लड़की शोभा ने बताया, ''कानपुर के गोपाल नगर में रहने वाले गुलाब चन्द्र वर्मा के बेटे प्रदीप वर्मा से 3 साल से अफेयर था। दोनों अक्सर मिलते-जुलते थे।''
- ''यही नहीं, दोनों ने 23 अप्रैल 2016 को आर्य समाज में शादी भी कर ली थी। काफी दिन बाद इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो लड़के वाले नाराज हो गए।''
- ''इस बीच मैंने कई बार प्रदीप पर दबाव भी बनाया कि मुझे अपने साथ घर पर रखो, लेकिन वो भी गुमराह करने लगा।''
- ''प्रदीप के पिता की ज्वैलर्स शॉप है, जहां मेरे पिता कई बार रिश्ता लेकर गए, लेकिन उन्हें भी बेइज्जत कर वहां से भगा दिया गया।''
थाने में शिकायत के बाद लड़के के परिजन हुए शादी के लिए तैयार
- शोभा ने बताया, ''हमारी तरफ से लगातार प्रदीप के घर वालों से शादी करने की बात कही जा रही थी, लेकिन उसके परिजनों ने 5 लाख रुपए की डिमांड रखी थी।''
- ''जब बात नहीं बनी तो मेरे घरवालों ने न्यू आजाद नगर चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया तो प्रदीप के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए और 10 दिसंबर 2017 को बरात लाने की डेट तय हुई।''
- ''इस समझौते के बाद हमारी तरफ से शादी की तैयारियां शुरू कर ली गई। कार्ड छप गए और धर्मशाला भी ले लिया गया। लेकिन लड़के वाले बरात लेकर नहीं आए।''
- ''जब संपर्क करने की कोशिश की गई तो लड़का पक्ष के पूरी फैमिली का मोबाइल स्विच ऑफ था। प्रदीप के एक दोस्त से मोबाइल पर बात की तो उसने बोला- इज्जत बचानी है तो मैं आ जाऊं।''
- लड़की ने कहा, ''मैं लड़के सहित पूरी फैमली के खिलाफ केस दर्ज कराऊंगी और उन्हें सबक सिखाऊंगी।''
- बिधनू थानाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया, ''मेरे थाने में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। यदि न्यू आजाद नगर चौकी में आया होगा तो उनका समझौता करा दिया गया होगा। दोनों पक्ष पटकापुर के रहने वाले हैं।


Post a Comment