बाल पकड़ खींचती रही महिला-चीखती रही वो, सीने पर चढ़ किया ये हाल
यहां एक महिला ने सरेआम दूसरी महिला को पीटा। पहले वो बालों को पकड़ खींचते हुए घर के बाहर ले आई। इसके बाद जमीन पर पटककर उसपर चढ़ गई और जमकर घूंसे बरसाए। तभी चीखें सुनते हुए इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिला को किसी तरह बचाया।
इस बात को लेकर चल रहा था विवाद...
- मामला थाना एत्माउद्दौला के कालिंदी विहार का है। यहां की रहने वाली रामा शर्मा और पड़ोसी मीरा कुमारी में नाली को लेकर काफी समय से चल रहा था।
- इसी के चलते रविवार को रामा के घर की नाली का पानी मीरा के दरवाजे पर जमा हो गया। इसपर दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई।
- स्थानीय लोगों के मुतबिक, ''गुस्साई मीरा ने रामा के बुरी तरह बाल खींचे और नाली पर गिरा दिया। फिर उसपर चढ़कर पीटने लगी।''
- ''तभी पब्लिक मौके पर पहुंची गई और महिला को बचाया। इसी दौरान किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।'
- पीड़िता ने मामले की तहरीर थाने में दी है। वहीं, एसओ हुकुम सिंह का कहना है, ''महिला की तहरीर ले ली गई है, जांच की जा रही है।''


Post a Comment