सोशल साइट्स के जरिए चलाया जा रहा ये गोरखधंधा, ऐसे मिल रही सर्विस
शहर में सोशल साइट्स के जरिये नए साल के जश्न के नाम पर लड़कियां सप्लाई करने का मामला सामने आया है। 31 दिसंबर के जश्न के मद्देनजर पुलिस ने शहर में क्राइम को कंट्रोल करने काफी तैयारियां की थीं, लेकिन सोशल साइट पर शराब के साथ ही लड़कियां मुहैया कराने का नया तरीका खोज निकाला है।
इसके लिए बकायदा सोशल साइट्स पर अलग से पेजेस बनाए गए हैं। इन पेजेस से जुड़ते हर एजेंट्स और एस्कॉर्ट्स कस्टमर्स से पर्सनल चैट पर कॉप्टेक्ट करती हैं। उसके बाद इसी चैट के जरिए डील फाइनल की जाती है।
- खास बात ये है कि वक्त के साथ हाईटेक हुए क्रिमिनल्स ने इस बार कस्टमर्स की पहचान को छुपाए रखने इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक बार डील होते ही देशी और विदेशी लड़कियों को पार्टी डेस्टीनेशन पर भेज दिया जाता है।
प्राईवेट चैट पर लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती हैं। इस काम में थाईलैंड, नॉर्थ इंडिया और हाई प्रोफाइल लड़कियों के शामिल होने की बात सामने आई है। इन साइट्स पर कस्टमर्स को रिझाने लड़कियों की बोल्ड तस्वीरें डाली जाती हैं।
सर्च इंजन गूगल पर ऐसी हजारों साइट्स हैं जो इस गोरखधंधे को चलाने के लिए ही बनाई गई हैं। इस तरह से चलाए जा रहे रैकेट्स को पकड़ना पुलिस के लिए भी चैलेंज बना हुआ है।

Post a Comment