मिस्टर पंजाब-2017 कंपीटिशन- सीनियर कैटेगरी में मिस्टर लुधियाना बने अनिल कुमार
पंजाब बॉडी बिल्डिंग और स्पोर्ट्स वेल्फेयर सोसायटी की ओर से लुधियाना के दुगरी रोड स्थित बिजनेस सेंटर में करवाई बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मिस्टर पंजाब-2017 का खिताब होशियारपुर के सोनू कुमार, सीनियर मिस्टर लुधियाना-2017 अनिल कुमार और जूनियर में सुखदीप बने हैं। इस चैंपियनशिप की अलग-अलग केटेगरी में जिले भरे से 470 बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया है।
चैंपियनशिप की शुरुआत प्रधान प्रदीप कुमार अप्पू ने किया। अप्पू ने बताया कि चैंपियनशिप में 8 वर्गों में खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया है। विजेता खिलाड़ी को मोटरसाइकिल और एलईडी, टीवी आदि इनाम दिए गए हैं। विजेताओं को ईनाम पूर्व प्रधान प्रवीण बांसल, एडीसीपी परमजीत सिंह पन्नू, गुरदीप सिंह गोशा, कमलजीत सिंह बराड़, मिस्टर इंडिया बंटी कुमार, मिस्टर वर्ल्ड मुनीष कुमार, मिस्टर इंडिया संदीप कुमार सोनी ने दिए।


Post a Comment