Header Ads

इसे कहते हैं साल की सबसे नशीली रात, सड़कों पर ऐसे हुड़दंग मचाते हैं लोग



ब्रिटेन के न्यूकैसल में मैड फ्राइडे मनाया गया, जिसे साल की सबसे नशीली रात भी कहा जाता है। क्रिस्मस से दो दिन पहले होने वाली इस रात लोग जमकर शराब पीते हैं। न्यूकैसल में हुए मैड फ्राइडे के दौरान लोगों ने जमकर हुड़दंग मचाया।

- इस पार्टी को लेकर ब्रिटेन पुलिस ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। पिछले साल हुईं कुछ घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया । यहां पुलिस के साथ-साथ हेल्थ एक्सपर्ट्स भी तैनात रहे जो लगातार लोगों को कम पीने की सलाह देते रहे।



- पार्टी करने वालों में यंगस्टर्स के साथ-साथ अडल्ट्स भी शामिल थे। देर रात तक नशे में गिरते-पड़ते लोगों को पुलिस संभालती रही। नशे में कई लोग सड़कों पर गिरकर चोटिल हुए जिसमें लड़कियों की संख्या ज्यादा थी। कई कपल्स ने सड़कों पर ही नाइट आउट किया।



 मैड फ्राइडे साल का सबसे व्यस्त दिन भी माना जाता है। इस दिन लोग क्रिस्मस की आखिरी तैयारी और शॉपिंग में जमकर जुट होते हैं। काम खत्म होने के बाद लोग मिलकर पार्टी करते हैं।
पिछले साल 300 लोग पहुंचे थे हॉस्पिटल

- लंदन एम्बुलेंस सर्विस के मुताबिक पिछले साल मैड फ्राइडे के दौरान करीब 300 लोग ज्यादा शराब पीने की वजह से हॉस्पिटल पहुंच गए थे। इसी को देखते हुए इस साल अतिरिक्त एम्बुलेंस भी तैनात की गईं।