कोई आइडिया हो या शिकायत, ऐसे 5 मिनट में आपकी बात पहुंच जाएगी पीएम मोदी तक
आपका कोई आइडिया हो या शिकायत आप अपनी कोई भी बात मिनटों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए आपको न ही किसी पॉलिटिकल सोर्स की जरूरत है और न ही कहीं भटकना है। शिकायत और सुझाव की पूरी प्रॉसेस ऑनलाइन है।
आपने कोई कम्पलेंट की है तो उस पर क्या कार्रवाई हुई? या फिर अभी उसका स्टेट्स क्या है? यह जानकारी भी आपको ऑनलाइन मिल जाएगी। कम्पलेंट करने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। यह नंबर आपके मोबाइल पर पीएमओ की तरफ से भेजा जाएगा। इस नंबर के जरिए आप अपनी कम्पलेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं। आज हम बता रहे हैं कैसे प्रधानमंत्री तक अपनी शिकायत या सुझाव पहुंचाया जाए।

Post a Comment