शो नहीं चला, फिल्म हुई फ्लॉप, फिर भी कपिल ने 2017 में की इतनी ज्यादा कमाई
फोर्ब्स ने हाल ही में 2017 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 भारतीयों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम भी शामिल है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले वे 11वें पायदान से खिसककर 18वें पर पहुंच गए हैं। लेकिन उनकी कमाई में इजाफा साफ़ दिखाई दे रहा है।
2016 की लिस्ट में कपिल 11वें पायदान पर थे और उनकी साल की कुल कमाई 30.17 करोड़ रुपए बताई गई थी। लेकिन 2017 में उनकी कुल कमाई 48 करोड़ रुपए है।
- अगर दोनों सालों की तुलना की जाए तो कपिल ने 2016 के मुकाबले 2017 में 18 करोड़ रुपए ज्यादा कमाए हैं।
2016 में कपिल ने टीवी पर अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' की शुरुआत की थी, जो सुपरहिट रहा था। यह शो टीआरपी चार्ट में ज्यादातर टॉप 10 में ही रहा।
- हालांकि, मार्च 2017 में सुनील ग्रोवर से हुई फाइट के बाद कपिल न तो टीवी पर कोईकमाल दिखा सके और न ही सिल्वर स्क्रीन पर उन्हें पसंद किया गया। एक ओर जहां अचानक उनके शो की
टीआरपी में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं उनकी दूसरी फिल्म 'फिरंगी' भी बॉक्सऑफिस पर मुंह के बल गिरी।
-बावजूद इसके कपिल की कमाई में इजाफा होना सरप्राइज करता है। कमाई में यह बढ़त उनके स्टेज शोज और एंडोर्समेंट की वजह से हो सकती है।

Post a Comment