Header Ads

मिलिए शशि कपूर के इस बेटे से, एक्टिंग से दूर इस काम से बटोर रहा वाहवाही


एक्टर शशि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। 4 दिंसबर को कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में शशि कपूर ने आखिरी सांस ली।

कई दशकों तक हिंदी सिनेमा और लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर शशि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। सोमवार यानि 4 दिसंबर को मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में शशि कपूर ने आखिरी सांस ली।

ब्रिटिश मूल की थियेटर आर्टिस्ट जेनिफर केंडल से शादी करने वाले शशि कपूर, बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदान कपूर खानदान से थे। पृथ्वीराज कपूर के बेटे और शम्मी कपूर, राज कपूर के भाई शशि कपूर ने अपनी पत्नी की मौत के बाद अपने तीनों बच्चों - संजना कपूर, कुणाल कपूर और करन कपूर को अच्छे से संभाला। उन्होंने अपने फैसले कभी भी अपने बच्चों पर नहीं थोपे। शायद यही वजह है कि शशि कपूर के बच्चे आज फिल्मों से दूर अपनी ही एक अलग पहचान रखते हैं।

जैसे कि शशि कपूर के बेटे करन कपूर। करन कपूर, शशि कपूर और जेनिफर केंडल के सबसे छोटे बेटे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में यू तो तमाम स्टार किड्स हैं जो अपने स्टार पेरेंट्स की तरह ही ग्लैमर की दुनिया में चमकना चाहते हैं, लेकिन करन कपूर उन स्टार किड्स में से हैं जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई।

हालांकि करन कपूर ने अपने पिता का दिल रखने के लिए कुछ फिल्में भी कीं, लेकिन वो चली नहीं। श्याम बेनेगल की फिल्म 'जूनन' से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। पिता शशि कपूर के स्टारडम के चलते करन कपूर को और भी फिल्में मिलीं, लेकिन करन पिता शशि कपूर जैसा करिश्मा नहीं कर पाए।

जब आर्थिक तंगी का शिकार हुए शशि कपूर, ये शख्स बना था मसीहा

इसके बाद करन कपूर ने फिल्में छोड़ दीं और कुछ अलग करने की सोची। करन कपूर की दिलचस्पी फिल्मों में जरा सी भी नहीं थी, लेकिन पिता का दिल रखने के लिए उन्होंने फिल्में कीं। इसके बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में करन कपूर ने कहा था कि उन्हें language की बहुत परेशानी थी जिसकी वजह से एक्टिंग में दिक्कत हुई। इसके अलावा उनका विदेशी लुक भी इसके लिए काफी हद तक जिम्मेदार था।

करन कपूर की दिलचस्पी फोटोग्राफी में थी और इसका नमूना उन्होंने अपनी स्कूल लाइफ में ही दिखा दिया था। 1980 से 1983 के बीच करन कपूर ने अपने फोटोज की एंग्लो इंडियन सीरीज शुरू की और 24 साल की उम्र तक आते आते करन कपूर ने फोटोग्राफी में अच्छा-खासा हुनर दिखा दिया था।

आज करन कपूर की गिनती विश्व के नामी फोटोग्राफरों में होती है। करन अपनी फोटोज की प्रदर्शनी  भी लगाते हैं। टाइम एंड टाइड के नाम से करन ने पिछले साल मुंबई में प्रदर्शनी लगाई। आज करन लंदन में रहते हैं और वहां एक सक्सेसफुल फोटोग्राफर हैं। वो 'बॉम्बे डाइंग के लिए भी मॉडलिंग कर चुके हैं।