अनुष्का-विराट के रिसेप्शन कार्ड में सामने आई ये गलती, आप भी देखें
शादी की तरह रिसेप्शन कार्ड के भी एटिकेट होते हैं। इन एटिकेट्स को ग्लोबल लेवल पर फॉलो किया जाता है। आज दिल्ली में होने जा रहे विराट-अनुष्का का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, लेकिन वेडिंग कार्ड एटिकेट से इसका कम्पेरिजन करें तो इसमें कुछ गलती है। हम बता रहे हैं
अनुष्का-विराट के वेडिंग कार्ड में क्या गलती हो गई? और रिसेप्शन कार्ड के एटिकेट क्या होते हैं? बेस्ट सेलिंग वेडिंग बुक्स लिखने वाली अमेरिकी राइटर मेग कीन ने भी अपनी बुक में इन एटिकेट्स के बारे में बताया है। उन्होंने दो बेस्ट सेलिंग बुक A practical wedding और A practical Wedding planner लिखी हैं।
क्या है गलती,...
वेडिंग एटिकेट के मुताबिक “request the honour of your presence” तब लिखवाया जाता है, जब शादी किसी रिलीजियस प्लेस जैसे मंदिर, चर्च या मस्जिद में हो रही है। वहीं जब किसी दूसरी जगह सिर्फ रिसेप्शन हो रहा हो तो pleasure of your company लिखा जाता है। अनुष्का विराट के इन्विटेशन कार्ड में “request the honour of your presence” लिखा है। जबकि यह पार्टी किसी रिलीजियस प्लेस पर नहीं हो रही।
दुल्हन का नाम आना चाहिए पहले
दुल्हन और दुल्हा का नाम कार्ड पर लिखते वक्ते पहले हमेशा दुल्हन का नाम आना चाहिए।
इवेंट के होस्ट का नाम हमेशा अल्फाबेटिकल ऑर्डर में लिखा होना चाहिए।
सिटी और स्टेट की पूरी जानकारी होना चाहिए
एड्रेस में हमेशा सिटी और स्टेट की पूरी जानकारी होना चाहिए। इसे कभी छोटा नहीं करना चाहिए।
शादी का मेल इवेंट के दो से तीन हफ्ते पहले कर दिया जाना चाहिए। इससे गेस्ट को प्रिपरेशन का पूरा टाइम मिल जाता है।
फॉर्मल इन्विटेशन कार्ड में पैरेंट्स को होस्ट के तौर पर लिखा जाता है। इसमें पैरेंट्स के साथ कपल भी होस्ट के तौर पर अपना नाम लिख सकते हैं।

Post a Comment