विराट-अनुष्का का रिसेप्शन कुछ देर में शुरू होगा, नरेंद्र मोदी को भी दिया है न्योता
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का पहला वेडिंग रिसेप्शन शुरू हो गया है। फंक्शन यहां के ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के दरबार हॉल में हो रहा है। इसमें करीब 1000 के गेस्ट आने की उम्मीद है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिनर में नॉर्थ इंडियन डिशेस रहेंगी। बता दें कि विराट-अनुष्का बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मिले थे। उनके भी इस फंक्शन में आने की उम्मीद है। दोनों ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी।
दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। इसमें बॉलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड की कई हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।
- मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी शामिल हो सकते हैं। बॉलीवुड से आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अामिर खान और सलमान खान का नाम है।
- दोनों ने नरेंद्र मोदी को भी इनवाइट किया है। वे बुधवार को पीएम से मिलने पहुंचे थे। उन्हें अपने रिसेप्शन का इनविटेशन दिया। इस दौरान विराट के साथ उनके बड़े भाई विकास कोहली भी मौजूद थे।
अनुष्का विराट के साथ ही साउथ अफ्रीका जाएंगी। वहां विराट साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दौरे की तैयारी में टीम इंडिया के साथ जुटेंगे। अनुष्का न्यू ईयर का सेलिब्रेशन विराट के साथ साउथ अफ्रीका में ही करेंगी। अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में भारत लौटेंगी। इसके बाद वे एक फिल्म के लिए मुंबई में शाहरुख खान के साथ शूटिंग शुरू करेंगी।
- विराट दो महीने के लिए साउथ अफ्रीका में रहेंगे। वहां टीम इंडिया को तीन टेस्ट, छह वन डे और तीन टी20 खेलने हैं।
- दोनों के स्पोक्सपर्सन ने बताया, ''साउथ अफ्रीका से लाैटने के बाद अनुष्का अपकमिंग फिल्म 'सुई-धागा' की तैयारी में जुटेंगी। यह फिल्म फरवरी 2018 में रिलीज होगी। इसमें अनुष्का के साथ वरुण धवन नजर आएंगे। अनुष्का 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘परी’ की मार्केटिंग और प्रमोशन की भी तैयारी में जुटेंगी।''
- विराट और अनुष्का इसी महीने वर्ली में सी-फेसिंग फ्लैट में शिफ्ट हो जाएंगे। यह फ्लैट 35 वे फ्लोर पर है। विराट ने बीते साल ओंकार-1973 बिल्डिंग में लग्जरी अपार्टमेंट बुक किया था। यह 7,171 स्क्वेयर फीट में फैला है। बुकिंग के वक्त इसकी कीमत 34 करोड़ रुपए थी। बताया जाता है कि इस फ्लैट में 5 बेडरूम हैं।

Post a Comment