इस पैलेस में मनेगा तैमूर का पहला बर्थडे, 'खास' तैयारियों के साथ पहुंचे सैफीना
बेटे तैमूर का पहला बर्थ-डे मनाने के लिए पटौदी नवाब सैफ अली खान और बेगम करीना कपूर खान के साथ शनिवार देर शाम पटौदी पैलेस पहुंचे। महल सूत्रों के अनुसार सैफीना यहां 22 दिसंबर तक रुकेंगे। 20 दिसंबर को बेटे का जन्मदिन साधारण ढंग से मनाएंगे। दरअसल करीना के दादा शशि कपूर का निधन होने के चलते ये फैसला लिया गया। तैमूर के जन्मदिन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। महल में पहुंचने वाले खास पारिवारिक लोगों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।
सैफअली खान दोपहर को नीली टी-शर्ट तथा सफेद पैंट पहनकर पूरे प्रोफेशनल घुड़सवार की तरह घोड़े पर बैठकर महल से निकले थे। करीब 20 मिनट तक घुड़सवारी कर वापस महल लौटे।
- बताया जा रहा है कि जल्द ही सैफ किसी फिल्म में घुड़सवार का रोल अदा करेंगे।
- इससे पहले पटौदी के खुले खेतों में वो घुड़सवारी सीख रहे हैं। घुड़सवारी के लिए फरीदाबाद से 2 घोड़े भी पटौदी पैलेस शनिवार को मंगवाए गए थे।
पटौदी पैलेस की कीमत करीब 800 करोड़ बताई जाती है। इसे हेरिटेज होटल में तब्दील किया जा चुका है। इस पैलेस में 150 रूम हैं और १००, से ज्यादा नौकर काम करते थे, लेकिन अब वह बात नहीं है।
- महल को बने अभी करीब 80 साल ही हुए है। पटौदी पैलेस का निर्माण 1935 में 8वें नवाब और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान इफ्तिखार अली हुसैन सिद्दीकी ने कराया था।
- उनके बेटे और 9वें नवाब मंसूर अली उर्फ नवाब पटौदी ने विदेशी आर्किटेक्ट की मदद से इसका रिनोवेशन कराया था। बचपन में सात-आठ नौकर सिर्फ नवाब पटौदी की देखभाल में लगे रहते थे। इस पैलेस में कई बड़े ग्राउंड, गैरेज और घोड़ों के अस्तबल हैं।
- रिनोवेशन के बाद सैफ ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। 2014 में सैफ अली खान ने नीमराना होटल को खरीदा था और उसका रिनोवेशन शुरू करवाया था।
- रिनोवेशन का जिम्मा दर्शिनी शाह को दिया, जिन्होंने मुंबई वाले घर की इंटीरियर डिजाइनिंग की है।
- सैफ ने यहां अपनी दादी के फायरप्लेस और लाइब्रेरी को नया लुक देने के साथ कमरों की छतों को रात में दिखने वाले आसमान का लुक दिलवाया था।
- इस महल का इंटीरियर भी बेहद आलीशान है। एक बड़े ड्राइंग रूम के अलावा महल में सात बेडरूम, ड्रेसिंग रूम और बिलियर्ड रूम भी है।
- पुश्तैनी महल और दिल्ली के सबसे नामचीन बाजार कनॉट प्लेस के बीच बेहद गहरा रिश्ता है। जिन रोबर्ट टोर रसेल ने कनॉट प्लेस का डिजाइन तैयार किया था, उन्होंने ही पटौदी के महल का भी डिजाइन बनाया था।
- नवाब पटौदी की पिता के मौत के बाद उनका परिवार लुटियंस दिल्ली में त्यागराज मार्ग पर एक बंगले में रहने लगा, जिसे तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने आवंटित कराया था।
- 2003 में मंसूर अली खान की मां साजिदा सुल्तान की मौत के बाद उन्हें सरकारी बंगला छोड़ना पड़ा। उसके बाद नवाब पटौदी पत्नी शर्मिला टैगौर के साथ इस महल में रहने लगे।
- बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को अपने पटौदी महल से बेहद लगाव है। बीते दिनों शूटिंग का बिजी शेड्यूल होने के बावजूद यहां अपनी सास शर्मिला टैगोर के साथ रुककर 10 कमरों के पटौदी महल का रेनोवेशन कराया था।
- सैफ-करीना के लिए पटौदी पैलेस में कमरा नंबर आठ यानी शेर महल तैयार किया गया था। यह कमरा सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी ठीक पहले बना। करीना यहां अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखी थीं।
- गुड़गांव को पटौदी से जोड़ने वाली सड़क को नए विकास गलियारे के रूप में शामिल किया गया है।

Post a Comment