Header Ads

सपना चौधरी को डांस में टक्कर दे रही ये बिग बॉस कंटेस्टेंट, ऐसे किया कॉपी



 हाल ही में 'बिग बॉस-11' की कंटेस्टेंट बेनाफशा सूनावाला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को डांस में कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं। 'तेरी आंखा का यो काजल' पर बेन ने किए सपना के मूव्स...


 बेनाफशा इस वीडियो में सपना के साथ डांस करतीं नजर आ रही हैं।


- जहां बैकग्राउंड में 'तेरी आंखा का यो काजल' सॉन्ग बज रहा है तो वहीं फ्रंट में बेन सपना के डांस मूव को कॉपी कर रही हैं।

- बता दें, 'बिग बॉस' में सपना और बेनाफशा काफी क्लोज फ्रेंड्स थे। वहीं बाहर आने के बाद भी इनकी दोस्ती यूं ही बेकरार है।

कौन हैं बेनाफशा सूनावाला


- बेनाफशा 2016 में 'एमटीवी रोडीज सीजन 13' में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। वो करण कुंद्रा के गैंग मे थीं। इसके अलावा वो एमटीवी वीजे भी रह चुकी हैं।


- उन्होंने एमटीवी के शो 'कैम्पस डायरीज' को होस्ट भी किया है। वो सोशल मीडिया पर अक्सर बोल्ड और स्टनिंग फोटोज शेयर करने के लिए जानी जाती हैं।


- 22 साल की बेनाफशा के इंस्टाग्राम पर सवा लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।