Header Ads

कभी रजनीकांत पर थूक चुकी हैं श्रीदेवी, सामने आई थी ये वजह


तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को नई पॉलिटिकल पार्टी बनाने का एलान कर दिया। रजनीकांत पिछले पांच दिन से अपने फैन्स मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने कहा- तमिलनाडु के अगले असेंबली इलेक्शन से पहले मैं अपनी पॉलिटिकल पार्टी बनाउंगा। माना जाता है कि तमिलनाडु की हर विधानसभा में रजनीकांत के 25 से 30 हजार फैन्स हैं। वैसे, रजनी ने कई फिल्मों में काम किया है और उनके करोड़ों फैन्स हैं। लेकिन एक फिल्म है, जो उन्हें हमेशा याद रहेगी।

इस फिल्म के एक सीन में श्रीदेवी को रजनीकांत के ऊपर थूकना था, लेकिन कई रीटेक के बाद भी सीन परफेक्ट नहीं हो पा रहा था। ऐसे में रजनीकांत खुद श्रीदेवी के पास गए और उनसे कहा कि आप आगे आओ और रियल में मुझ पर थूको, तभी सीन में परफेक्शन आएगा।

रजनीकांत के मुताबिक, शूटिंग के दौरान कोई मुझसे बात नहीं करता था। उस वक्त मेरे साथ एक न्यूकमर की तरह बिहैव किया जाता था। यहां तक कि फिल्म के प्रोड्यूसर एसए राजकन्नु से भी मेरी मुलाकात फिल्म रिलीज होने के कुछ महीने पहले ही हुई थी। राजकन्नु ने मुझसे कहा था कि हमें इस फिल्म का कलेक्शन कमल हासन को दे देना चाहिए, क्योंकि उनकी फिल्म 'विश्वरूपम' के रिलीज होने में अड़चनें आ रही हैं।

कमल हासन के मुताबिक, जब हमारी फिल्म रिलीज होने वाली थी, तो उसके पहले लोग कहते थे कि यह फिल्म फ्लॉप होगी। यहां तक कि एक बार मैं स्टूडियो से ड्राइव करके घर जा रहा था तो रास्ते में एक शख्स बाइक से आया और मुझसे कहा- यह फिल्म तो गड्ढे में जाएगी। लेकिन बाद में यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।