न्यू ईयर सेलिब्रेशन में यूं किया एन्जॉय, जमकर मस्ती और डांस
डीजे बीट्स..., कलरफुल लाइट्स..., हाई वोल्टेज साउंड और यंगस्टर्स की मस्ती। हैप्पी न्यू ईयर... 2018 रॉक्स.... जैसे हूटिंग साउंड के साथ लाउड म्यूजिक के बीच देश के यंगस्टर्स ने नए साल का वेलकम किया। बॉलीवुड, हॉलीवुड, री-मिक्स नंबर्स पर झूमते-नाचते यंगस्टर्स ने डीजेस की स्पेशल कम्पोजीशंस पर देर रात तक डांस किया।
शाम होते ही यंगस्टर्स ग्रुप में और फैमिली मेंबर्स के साथ पार्टी वैन्यू पर पहुंचना शुरू हो गए। रविवार को देश के खास शहर के कई होटल्स में न्यू ईयर पार्टी इसी अंदाज में सेलिब्रेट हुई।
- ब्लैक, स्नो व्हाइट, रेड और ओशियन ब्लू जैसी थीम्स पर हुईं न्यू ईयर पार्टीज में शहर के यंगस्टर्स ने जमकर मस्ती, एन्जॉयमेंट और मनपसंद गानों की बीट्स पर थिरकते हुए नया साल का बांहे फैलाए स्वागत किया।
- न्यू ईयर ईवनिंग में वीकेंड काॅम्बिनेशन ने भी सेलिब्रेशन को मजेदार बनाया, जिसे लोगों ने एन्जॉय किया। न्यू ईयर पार्टी में डांस और म्यूजिक के साथ सेल्फी कॉर्नर अौर फोटो बूथ को भी लोगों ने खासा एन्जॉय किया।

Post a Comment