9 माह की प्रेग्नेंट लेडी ऐसी कर रही एक्सरसाइज, वीडियो किया शेयर
इस वीडियो में फिटनेस क्रेजी लेडी की एक्सरसाइज के ऐसे फुटेज सामने आए हैं कि इन्हें देखकर कोई भी हैरान हो सकता है।32 साल की ये महिला 9 माह से है प्रेग्नेंट हैं, लेकिन ऐसे वेटलिफ्टंग कर रही है। नैन्सी एंडरसन वेटलिफ्टिंग करते हुए प्रेग्नेंसी के दौरान भी 52 किलोग्राम का वेट उठा रही है।
दरअसल, अमेरिका की इस वेटलिफ्टर की ये दूसरी प्रेग्नेन्सी है। नैन्सी कैलिफोर्निया के सांता एना की रहने वाली हैं और उसने स्वयं ही अपने एक्सरसाइज के फुटेज शेयर किए हैं। वीडियो में नैन्सी वर्कआउट करते हुए कई प्रेस-अप लगा रही है। इसके अलावा भी कई तरह की एक्सरसाइज कर रही है।
नैन्सी का कहना है कि वह अपने खाने-पीने का बेहद ध्यान रखती है और न्यूट्रीशन वैल्यू वाले फूड आइटम खाती है। वह किसी भी हालत में वर्कआउट करना मिस नहीं करती है। नैन्सी के इस वीडियो पर लोगों के मिक्स रिएक्शंस सामने आ रहे हैं।

Post a Comment