Header Ads

CM बनने से पहले चपरासी क्वाटर में रहते थे लालू, एक घोटाले ने बदला सबकुछ



900 करोड़ के चारा घोटाले के एक मामले में सीबीआई कोर्ट ने लालू यादव को दोषी करार दिया है। तीन जनवरी को कोर्ट उन्हें सजा सुनाएगी। बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया गांव के एक गरीब परिवार में जन्में लालू ने अपने दम पर सीएम की कुर्सी तक का सफर पूरा किया। 15 साल तक बिहार पर राज करने वाले लालू चारा घोटाले में ऐसे फंसे कि आज उनके जेल जाने की नौबत आ गई।


लालू प्रसाद का जन्म 11 जून 1948 को हुआ था। अपने भाई-बहन में सबसे छोटे लालू बचपन में गोल मटोल थे, जिसके चलते परिवार के लोगों ने इनका नाम लालू रखा था।


-लालू प्रसाद ने गांव के स्कूलों में अपनी पढ़ई पूरी कर पटना विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए किया।


- इसके बाद उन्होंने एलएलबी की परीक्षा पास करने के बाद राजनीति में कदम रखा फिर जेपी आंदोलन से जुड़ गए।


-इसी आंदोलन के नीतीश कुमार, रामविलास पासवान और सुशील कुमार मोदी उनके साथी रहे हैं।