Header Ads

तैमूर का बर्थडे मनाकर लौटे सैफ-करीना, एयरपोर्ट पर थके-हारे आए नजर



बीते दिनों सैफ अली खान और करीना कपूर ने बेटे तैमूर का बर्थडे पटौदी में मनाया। हाल ही में दोनों बेटे के साथ मुंबई के लिए रवाना हुए। दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। सैफ, तैमूर को गोद में लिए थे और वे काफी थके हुए नजर आ रहे थे। वहीं, करीना ने बैग उठा रखा था। इनके अलावा एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली भी मुंबई में होने वाले रिसेप्शन के लिए रवाना हुए। इन दोनों को भी दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों का रिसेप्शन मुंबई में 26 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

एयरपोर्ट पर ऋतिक रोशन एक्स वाइफ सुजैन खान और बेटों के साथ नजर आए। इनके अलावा जरीन खान बिना मेकअप स्पॉट हुईं। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा, श्रेयश तलपड़े, करिश्मा कपूर मां बबिता और बच्चों के साथ दिखीं। आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा बांद्रा में नजर आईं। सारा अली खान जूहु में दिखीं।