सामने दिखा कुछ ऐसा बनियान में ही भागने लगा डॉक्टर, जानें आखिर क्या है पूरा माजरा
उज्जैन के मक्सी रोड पंवासा में एक डॉक्टर को बनियान में भागता देख हर कोई हैरान रह गया। दरअसल ये डॉक्टर हैं डॉक्टर मोहन मालवीय। दोपहर में सीएमएचओ डॉक्टर वीके गुप्ता, डीएचओ डॉक्टर शशि गुप्ता डॉक्टर एमएल मालवीय सरकारी वाहन से उतर रहे थे। तो इन्हें देखते ही मोहन मालवीय क्लीनिक का शटर गिराकर बनियान और लोअर में ही बाइक स्टार्ट कर भागने लगा। अधिकारियों ने उसे दौड़कर रोक और शटर खुलवाया।
यह है पूरा मामला...
- सीएमएचओ डॉक्टर गुप्ता ने बताया शासन के आदेश पर झोलाछाप और फर्जी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। चेकिंग के दौरान जब टीम मक्सी रोड पंवासा पहुंची तो यहां क्लीनिक संचालक डॉक्टर. मोहन मालवीय दिखाई दिए। जैसे ही टीम इनके क्लीनिक के पास जाकर रुकी। ये बनियान और लोअर में ही दुकान का शटर गिराकर बाइक से भागने लगे। टीम ने इन्हें रोका और क्लीनिक खुलवाकर चे किया। डॉक्टर नीचे क्लीनिक चलाते हैं और ऊपर निवास करते हैं। उन्होंने क्लीनिक में अपने नाम के नीचे डीएम डायबिटीज लिखा हुआ था।
- सीएमएचओ डॉक्टर. गुप्ता का कहना है ऐसी कोई डिग्री नहीं होती है। टीम ने पंचनामा बनाकर चेतावनी दी है कि आगे से नियम विरुद्ध क्लीनिक चलाया तो सीधे एफआईआर करेंगे। इसी क्षेत्र में डॉक्टर.मंजू शर्मा के क्लीनिक की जांच की। पहले तो डॉक्टर ने पूछा क्यों आए हो। अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की तो डॉक्टर शर्मा का कहना था डॉक्टर तिवारी मैडम यहां मरीजों को देखने आती हैं। अधिकारियों ने क्लीनिक बंद करवाया।
- वहीं मक्सी रोड के क्लीनिक पर डॉक्टर्स एलोपैथी से मरीजों का इलाज करते पाए गए। उन्हें प्रेक्टिस करने का अधिकार नहीं है। टीम ने उन्हें नोटिस जारी कर क्लीनिक बंद करने के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट स्वास्थ्य संचालनालय भोपाल को भेजी जा रही है।
- मक्सी रोड पर संचालित क्लीनिक पर मरीज को स्लाइन चढ़ाई जा रही थी। यहां टीम के पहुंचते ही स्लाइन निकाली और मरीज क्लीनिक से चला गया। टीम ने क्लीनिक में बेड व स्टैंड पाया। अधिकारियों ने बताया झोलाछाप डॉक्टर ने अपने क्लीनिक पर मरीजों को भर्ती कर रखा था।

Post a Comment