आज तक कोई जंग नहीं हारा ये देश, इसके ऐसे हथियारों से खौफ खाती है दुनिया
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा येरुशलम को इजरायल की राजधानी घोषित करने के बाद से ही फलस्तीन में बवाल मचा हुआ है। हालांकि, इजरायल की दुश्मनी का मामला सिर्फ ईरान तक ही सीमित नहीं है। दरअसल, इजरायल कई मुस्लिम देशों के कट्टर दुश्मनों में से एक है।
इजरायल अब तक फलीस्तिीन, इजिप्त, जॉर्डन, सीरिया, इराक, लेबनॉन और ईरान जैसे देशों से कई बार जंग लड़ चुका है। इसी के चलते इजरायल ने 1950 के बाद से ही अपनी सैन्य ताकत को लगातार बढ़ाने का काम किया। आज इजरायल की गिनती उन ताकतवर देशों में होती है, जिसके पास एक से एक खतरनाक हथियारों का जखीरा भरा पड़ा है। इसी सिलसिले में आज हम आपको इजरायल के उन खतरनाक हथियारों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे दुनिया के कई देश खौफ खाते हैं।

Post a Comment