एक्टर की प्रेयर में नहीं पहुंचा कोई बड़ा स्टार, वाइफ के साथ दिखा ये डायरेक्टर
एक्टर और कॉमेडियन नीरज वोरा की प्रेयर मीट (चौथा) सोमवार को सांताक्रूज, मुंबई में आयोजित की गई। प्रेयर मीट में बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। हालांकि, इस मौके पर कोई फेमस सेलिब्रिटी नजर नहीं आईं। नीरज वोरा को श्रद्धांजलि देने डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर, पवन मल्होत्रा, केके मेनन, भरत भाई शाह, कॉमेडियन सुनील पाल, शरमन जोशी, नीतू चंद्रा सहित अन्य सेलेब्स पहुंचे।
नीरज वोरा का निधन 14 दिसंबर को हुआ था। वे 54 साल के थे और पिछले 13 महीने से कोमा में थे। परेश रावल ने ट्वीट कर नीरज की मौत की जानकारी दी। नीरज को अक्टूबर 2016 में ब्रेन स्टोक आया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था। इसी साल मार्च में उनके दोस्त प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला उन्हें मुंबई ले आए थे और उनका ख्याल रख रहे थे। नीरज की देखभाल में कोई कमी न हो, इसके लिए उन्होंने जुहू स्थित अपने घर 'बरकत विला' के एक रूम को ही आईसीयू में कन्वर्ट करा दिया था। आखिरी वक्त में नीरज जिस कमरे में रहते थे, उसे उनकी फेमस फिल्मों 'रंगीला', 'विरासत', 'हेराफेरी', 'फिर हेराफेरी', 'गोलमाल', 'दौड़' और 'खिलाड़ी 420' के पोस्टर्स से सजाया गया था। कमरे में टेलीविजन भी था, जिसमें उनकी फेवरेट फिल्मों को दिखाया जाता था। कुछ महीने पहले फिरोज ने एक इंटरव्यू में बताया था, "पिछले पांच महीने से उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ, लेकिन वो कोमा से बाहर नहीं आए। ऑडियो थेरेपी से उनका इलाज चल रहा था। इसके लिए हम नीरज के पिता पंडित विनायक राय वोरा का म्यूजिक उन्हें सुनाते थे, जिसके बाद वो कुछ रिस्पॉन्ड भी करते थे।"


Post a Comment