Bigg Boss 11 Contestant Sapna Chaudhary Meet Radhe Maa
राधे मां से मिलने पहुंचीं सपना चौधरी, यूं हाथ जोड़कर आशीर्वाद लेती आईं नजर
'बिग बॉस-11' से बाहर हो चुकीं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपने हर इवेंट की खबर सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में वे स्वघोषित संत राधे मां से खास मुलाकात करने भी पहुंचीं। सामने आई फोटो में सपना राधे के सामने हाथ जोड़कर खड़ी आशीर्वाद लेतीं नजर आ रही हैं।
सपना ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'नानू की जानू' की शूटिंग शुरू कर दी है।
- हाल ही में उनकी शूटिंग सेट से ऑन लोकेशन फोटोज भी सामने आई थीं जिसमें वे लाइट ग्रीन एंड ओरेंज कलर का पटियाला सूट पहने नजर आई थीं।
- इस फिल्म में वे धर्मेंद्र के भतीजे यानी अभय देओल के साथ नजर आने वाली हैं।
- सपना की ये फिल्म एक लव स्टोरी है। इसमें सपना के अलावा एक्ट्रेस के तौर पर पत्रलेखा भी नजर आएंगी।
- इसका डायरेक्शन फराज हैदर कर रहे हैं और ये फिल्म अप्रैल 2018 में रिलीज होगी।
- अभय और सपना दोनों ही इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
कौन हैं सपना
- सपना का जन्म 25 सितंबर 1995 को दिल्ली के महिपालपुर में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा रोहतक से हुई क्योंकि वहां उनके पिता एक निजी कंपनी में काम करते थे।
- 2008 में पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र सिर्फ 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई।
- सपना ने सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया, बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया। बड़ी बहन की शादी भी सपना ने अपने दम पर कराई है।

Post a Comment