Header Ads

कॉमेडियन भारती से नव्या नवेली तक, सेलेब्स ने ऐसे एन्जॉय किया क्रिसमस


बॉलीवुड के सभी सेलेब्स ने 25 दिसंबर को जमकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इस दौरान भारती सिंह ने शादी के बाद अपना पहला क्रिसमस एन्जॉय किया। इस दौरान वे पति हर्ष लिम्बाचिया को किस करतीं और उनके साथ लवी-डवी मूमेंट शेयर करती नजर आईं।

ये क्रिसमस सलमान खान ने कैटरीना कैफ के साथ एन्जॉय किया।


- दोनों ने न सिर्फ इसका वीडियो शेयर कर फैन्स को विशेज दीं बल्कि फोटोज भी पोस्ट किए।


- वहीं कैटरीना इस त्यौहार पर आलिया भट्ट के साथ मस्ती करती हुईं भी नजर आईं।

- बिग बी की नातिन नव्या नवेली ने ये फेस्टिवल अपने पेरेंट्स के साथ सेलिब्रेट किया।


- हाल ही उन्होंने अपनी फोटो शेयर की है जिसमें वे मां-पिता और भाई के साथ पोज देतीं नजर आ रही हैं।

- वहीं एक साल के तैमूर ने मां-पापा, मामा और कपूर फैमिली ने अन्य सदस्यों के साथ ये फेस्टिवल एन्जॉय किया।

- इनके अलावा भूमि पेडनेकर, मीका सिंह, सोनाली बेंद्रे, दिशा पाटनी, करन जौहर के बच्चे यश-रूही, रणवीर सिंह, अनुपम खेर, क्रिस गेल, डायना पेंटी सहित कई सेलेब ने ये फेस्टिवल सेलिब्रेट किया।


 अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों क्रिसमस ट्री के पास खड़े होकर डांस करते नजर आ रहे हैं।


- यही नहीं इस मौके पर जहां वरुण धवन और कंगना रनोट गरीब बच्चों से मिलने पहुंचे तो वहीं जैकलीन फर्नांडीज में सेंड का लुक में फोटोशूट भी कराया।