Header Ads

पूरी टीम मना रही थी जीत का जश्न, धोनी दे रहे थे श्रीलंकाई प्लेयर्स को टिप्स


श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में आखिरी टी20 मैच 5 विकेट से जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज ३,०, से जीत ली। मैच के बाद इंडियन टीम जहां जीत को सेलिब्रेट करती नजर आई, वहीं टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी एमएस धोनी श्रीलंकाई प्लेयर्स से बात कर रहे थे। आमतौर पर ऐसे सेलिब्रेशन से दूर रहने वाले धोनी की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


टीम इंडिया ने साल में जीते सबसे ज्यादा मैच.....

- टीम इंडिया ने तीनों फॉर्मेट में इस साल 53 मैच खेले, जिसमें से 37 में जीत दर्ज की। साल में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में वो नंबर 1 रही। साथ ही टी20 में जीत के मामले में वो टॉप पर रही।

- श्रीलंका को इस सीरीज में टीम इंडिया ने टेस्ट में १,०, से, वनडे में 2,१, से और टी20 में 3,०, से शिकस्त दी। जीत के बाद इंडियन क्रिकेटर्स ने क्रिसमस सेलिब्रेशन भी किया। धोनी और कप्तान रोहित शर्मा सहित सभी खिलाड़ी क्रिसमस कैप में नजर आए।