कहीं ऐसे विज्ञापन देखें हैं आपने? भारत में ही होता है ऐसा
अपने बिजनेस और प्रोडक्ट बनाने के लिए अब लोग किसी भी हद तक गुजरने तैयार हैं। इन्हें आकर्षक और लुभावना बनाने के लिए ऐसे-ऐस एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। हमारे ही देश में कुछ ऐसे ही विज्ञापन दिखाई देते हैं, जिन्हें पढ़ते ही हंसी छूट जाती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ मजेदार विज्ञापन दिखाने जा रहे हैं। चौराहे पर जिंदा जला देना...
मैथ्स कोचिंग का ऐसा ऐड शायद ही आपने कहीं देखा हो। स्टूडेंट्स को लुभाने के लिए एक महाशय ने ऐसा दावा किया कि लोगों के होश ही उड़ गए। विज्ञापन में लिखा है, अगर मैंने आपकी सोच से सौ गुना ज्यादा अच्छा नहीं पढ़ाया, तो मुझे चौराहे पर जिंदा जला देना। अब इस कोचिंग वाले के आत्मविश्वास की दात दें या इसे खतरों का खिलाड़ी कहें, ये आप तय कर लीजिए।
- इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे ही कई मजेदार विज्ञापन वायरल होते रहते हैं। भारत में ऐसे विज्ञापन अक्सर दिखाई देते हैं। कुछ विज्ञापन जानबूझकर ऐसे बनाए जाते हैं, तो कुछ भूलवश ऐसे बन जाते हैं। इनमें प्रोडक्ट, सर्विस, कोचिंग के अलावा जॉब और कई सरकारी विज्ञापन भी शामिल हैं।
- ये विज्ञापन तो लोगों को अट्रेक्टर करने के लिए बनाए गए। हालांकि, कुछ ऐसे मामले भी सामने आ चुके हैं, जिनमें भाषा की सही समझ नहीं होने के कारण अर्थ का अनर्थ हो जाता है। ऐसे विज्ञापनों में लिखा कुछ और होता है और मतलब कुछ और निकल जाता है।

Post a Comment