Header Ads

घर की सफाई के दौरान पत्नी के हाथ लगी ये फोटोज, खुल अफसर पति का ये राज





 आईबी के एएसपी लेवल के अफसर के खिलाफ धोखे में रखकर शादी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, अफसर ने पहली शादी की बात छिपाकर दूसरी शादी कर ली। दोनों से ही अफसर ने लव मैरिज की थी। घर की सफाई के दौरान मिली तस्वीरों ने उनका ये राज महज 3 महीने में ही खुल गया। शनिवार शाम अफसर की दोनों पत्नियां महिला थाने पहुंच गईं। पुलिस ने अफसर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पहली पत्नी की ओर से दर्ज मामला अदालत में लंबित है।

 क्या मामला है...


- विद्या नगर की रहने वाली 26 साल की संध्या दांगी सीहोर जिले की रहने वाली हैं। संध्या के मुताबिक, रूपेश जबलपुर में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर हैं। 28 मई 2015 में उनसे रायसेन के एक मंदिर में शादी हुई थी। शादी के बाद वे उनके साथ शहडोल चली गईं।


- शादी के तीन महीने बाद घर में साफ-सफाई के दौरान रूपेश की एक पुरानी तस्वीर और एफआईआर हाथ लगी। ये तस्वीर रूपेश की करीब 11 साल पहले हुई पहली शादी की थी। इसके बारे में उन्होंने कभी जिक्र भी नहीं किया था।


- एफआईआर में मिले नंबर पर उन्होंने रूपेश की पहली पत्नी मनीषा से बात की। रूपेश की पहली शादी की जानकारी न दिए जाने का संध्या ने विरोध जताया। इसके बाद उससे ससुराल में मारपीट की जाने लगी। मोबाइल फोन छीनकर घर में बंद कर दिया गया और दस लाख रुपए की मांग की जाने लगी।


- मनीषा ने पुलिस की मदद से उन्हें ससुराल से निकालकर भोपाल पहुंचाया। संध्या का कहना है कि करीब एक साल से भोपाल में उनसे अलग रह रही हूं। वहां से आने के बाद अब वे यहां आकर धमकाते हैं और दस लाख रुपए मांगते हैं।


- शनिवार को उन्होंने रूपेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रूपेश के अलावा ससुर श्रीलाल दांगी, सास पुष्पा दांगी, ननद सपना, कोमल, गीता दांगी और अन्य को आरोपी बनाया है।

रूपेश की पहली पत्नी मनीषा दांगी ने बताया कि वह उज्जैन में एसआई है। रूपेश ने रिश्तेदार के यहां एक शादी कार्यक्रम में मिलने के बाद शादी का प्रस्ताव रखा था।


- उसके बाद उन्होंने दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी की। शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा था। उन्होंने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है, जो अदालत में विचाराधीन है।


- रूपेश के खिलाफ विभागीय जांच के चलते मुझे वर्ष 2014 में उससे अलग होना पड़ा था। करीब एक साल पहले उन्हें संध्या का फोन आया। उसने रूपेश से शादी की बात बताई। ससुराल में उससे बहुत मारपीट की गई।



- विवेचना अधिकारी के मुताबिक, संध्या दांगी की शिकायत पर रूपेश के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने रूपेश दांगी का पद आईबी जबलपुर में डीएसपी का बताया है, जबकि संध्या के अनुसार रूपेश जबलपुर में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर के पद पर हैं। आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी के लिए टीम जबलपुर भेजी जाएगी।