Header Ads

इस दुल्हन ने 8 दिन में की दूसरी शादी, दूल्हे को सोता छोड़ पहुंची बॉयफ्रेंड के पास




लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में मुंबई लौट रही बरात से 25 नवंबर को लापता हुई दुल्हन ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली। 28 नवंबर को प्रीति ने राजसिंह के नाम से युवक के साथ इलाहाबाद जाकर शादी रचाई और खुद ही इलाहाबाद जीआरपी थाने पहुंच गई।


क्या है मामला...


- इलाहबाद जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक, इटारसी जीआरपी के एएसआई ने लड़की के बयान लिए।


- प्रीति ने मुंबई के रहने वाल टीचर छत्रपति शर्मा के साथ 23 नवंबर को हुई शादी को अपनाने और मुंबई जाने से इंकार कर बॉयफ्रेंट के साथ रहने की बात कही।

- दरअसल, 23 नवंबर को सिंगरौली में मुंबई के छत्रपति शर्मा की शादी प्रीति के साथ हुई थी।

- 25 नवंबर को 40 बरातियों के साथ दुल्हन प्रीति को लेकर ट्रेन से मुंबई जा रहे थे।

- इटारसी में प्रीति ट्रेन से लापता हो गई। इसकी शिकायत जीआरपी थाने में हुई थी।

- थाना प्रभारी के मुताबिक, लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली है। युवती को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है।