Header Ads

संगीता नहीं ये हैं सलमान की पहली गर्लफ्रेंड, होते-होते रह गई दोनों की शादी!



सलमान खान 27 दिसंबर को 52 साल के हो रहे हैं। 1965 में जन्में सलमान का नाम उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ अक्सर सुर्खियों में रहता है। वैसे, सलमान की गर्लफ्रेंड की बात करें तो यूलिया से पहले भी सलमान की कई गर्लफ्रेंड रही हैं। जसीम खान ने सलमान की बायोग्राफी 'बीइंग सलमान' में उनकी उस पहली गर्लफ्रेंड और उससे जुड़े पूरे वाकये का जिक्र किया है, जिसकी कभी बात नहीं होती। वो कौन थी, कैसे दोनों मिले, कैसे अलग हुए और कौन था, जिसकी वजह से ये रिश्ता बनकर भी टूट गया। जसीम की बुक के उन्हीं पन्नों से हम लाए हैं ये लव स्टोरी।

पेशे से मॉडल रहीं शाहीन जाफरी सलमान का पहला प्यार थीं।


- शाहीन हिंदी सिनेमा के ब्लैक एंड व्हाइट जमाने के सुपर स्टार अशोक कुमार की नातिन हैं।


- अशोक कुमार की बेटी भारती ने फिल्म एक्टर सईद जाफरी के भाई हामिद जाफरी से दूसरी शादी की। हामिद-भारती की दो बेटियां हुईं जेनिव (आडवाणी) और शाहीन जाफरी।


- यह प्रेम कहानी उस दौर की है, जब सलमान फिल्म स्टार नहीं बने थे और मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे।