एक अरब लोगों ने देखा ये फोटोशूट, क्रिसमस थीम पर है बेस्ड
कैलिफोर्निया के सेंटा मोनिका समुद्र के किनारे क्रिसमस थीम पर आधारित इस फोटो शूट को अब तक एक अरब लोग देख चुके हैं। 27 साल की रचेल मेकगॉर्ड ने फर वाले रेड और व्हाइट ड्रेस में फोटोशूट करवाया। रचेल एक ब्लॉगर के तौर पर अपनी खास पहचान रखती हैं। इससे पहले रचेल ने लॉसएंजिल्स में डेनिम का जैकेट पहनकर फोटोशूट करवाया था जिसके वायरल होते ही रचेल को खूब वाहवाही मिली थी।
इस फोटो के शूट के माध्यम से रचेल ने अपने टोंड फिगर को दिखाया है। रचेल सोशल मीडिया पर अपने ब्लॉग और मॉडलिंग की वजह से छाई रहती हैं। वैसे भी रचेल एक सेलेब्रिटी फैमिली से संबंध रखती हैं। उनकी बहनें एनेलिएन मेककॉर्ड और एंजेल मेककॉर्ड हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। रचेल ने तीन साल पहले ब्रांडिंग एग्जीक्यूटिव रिक शिमर से शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं।
रचेल के अनुसार हॉलीवुड और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए आप कितने इनसिक्योर रहते हैं, ये मैं जानती हूं। अपनी इनसिक्योरिटी को मिटाने के लिए मैं लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हूं। इन्हीं प्रयासों का नतीजा है जो सोशल मीडिया पर आज मेरे एक अरब फॉलोअर्स हैं।


Post a Comment