Header Ads

पुरानी फोटोज देख रहा था कपल, फिर दिखा कुछ ऐसा कि किस्मत पर हुआ यकीन


लंदन के एक कपल के साथ ऐसा वाकया हुआ कि वे किस्मत पर शिद्दत से यकीन करने लगे हैं। Verona और उनके मंगेतर Miranda एक दिन साथ बैठकर पुराने फोटोज देख रहे थे कि तभी वैरोना की एक बचपन की फोटो पर उनके मंगेतर की नजर पड़ी और वह चौंक गया। वैरोना इस फोटो में बचपन के दोस्तों के साथ बीच पर थीं, जबकि पीछे की ओर मिरांडा पानी में तैर रहे थे।

- वैरोना और मिरांडा की कुछ साल पहले ही मुलाकात हुई थी। कुछ समय बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने सगाई कर ली। हालांकि, जब ये फोटो सामने आई तो उन्हें किस्मत पर और भी ज्यादा यकीन होने लग गया।

- किस्मत ने उन्हें बचपन में ही मिला दिया था। दोनों ने एक दूसरे को देखा भी था। लेकिन, वे नहीं जानते थे कि दोनों कभी पति-पत्नी होंगे।

- वैरोना के मंगेतर ने जब उन्हें कहा कि वे भी इस फोटो में हैं तो उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हुआ। इसके बाद वैरोना के मंगेतर ने उसी दिन की अपनी पुरानी फोटो दिखाई तो वैरोना के होश उड़ गए।

- पेशे से मेकअप आर्टिस्ट वैरोना ने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा भी हो सकता है। हालांकि, मैंने ऐसा जरूर सुना था कि अपने सोल मेट से शादी के पहले आप कहीं न कहीं एक बार जरूर उनसे टकराए होते हैं।