जब गलत जगह पर पार्क की गई गाड़ियां, लोगों ने सिखाया ऐसा सबक
आए दिन हम ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या से जूझते हैं। कई बार ऐसी समस्याएं लोगों की बेवकूफी की वजह से भी होती हैं, जो बिना सोचे समझे मनमर्जी से कहीं भी गाड़ी पार्क कर देते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर आ रही कुछ फोटोज में दिखाया गया है कि गलत ढंग से कार पार्क करने वालों के साथ लोगों ने क्या सलूक किया। इसके बाद शायद ये गलत पार्किंग करना ही भूल गए होंगे। आखिर क्या किया लोगों ने?
- दुनियाभर से सोशल मीडिया पर आ रही इन फोटोज में गलत पार्किंग करने वालों को सबक सिखाया गया है। किसी की कार को टेप से लपेट दिया गया तो किसी पर स्प्रे पेंट से गालियां लिख दी गईं। हालांकि, कुछ जगहों पर तो लोगों ने हद ही पार कर दी, किसी गाड़ी पर कुल्हाड़ी चला दी, तो किसी के कांच तक फोड़ दिए।
अब इस फोटो को ही देख लीजिए। इस ऑडी के मालिक ने सोचा भी नहीं होगा कि गलत पार्किंग करना उसे किस कदर भारी पड़ जाएगा। शायद यहां के लोग लंबे समय से इस कार की गलत पार्किंग से परेशान थे और जब हद हो गई तो कुल्हाड़ियों से गाड़ी को तहस-नहस करके रख दिया।
गलत पार्किंग करने वालों से हम अक्सर परेशान होते हैं, पर इन फोटोज को देखकर क्या आपको लगता है कि विरोध करने का ये सही तरीका है? इस हद तक गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया जाना क्या सही है? अगर ये आपकी कार होती तो आप क्या करते?


Post a Comment