6 साल का बच्चा कमाता है 70 करोड़ सालाना, करता है ऐसा काम
जहां आज भी लोग दिन रात मेहरनत कर करोड़पति बनने के सपने देखते हैं, तो वहीं चीन का ये 6 साल का बच्चा सालभर में 70 करोड़ रुपए कमा रहा है। जी हां, चीन में रहने वाले 6 साल के रियान Ryan Toys Review नामक यूट्यूब चैनल के मालिक हैं। इस चैनल में नन्हें रियान खिलौनो का रिव्यू करते हैं।
- फॉर्ब्स की 2017 की लिस्ट के मुताबिक रियान यूट्यूब से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले यूट्यूबर्स में आठवें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में उनकी सालाना कमाई 11 मिलियन डॉलर (70.88 करोड़ रु) बताई गई है।
- रियान के चैनल के मुताबिक वे ट्रेन, सुपरहीरो, डिजनी ट्वॉय जैसे बच्चों के खिलौनों का रिव्यू करते हैं, जिसे दुनियाभर में पसंद किया जाता है।
- रियान इसके अलावा बच्चों के साइंस प्रोजेक्ट्स से जुड़े कुछ एक्सपेरिमेंट भी करते हैं। इनके भी वीडियोज वे अपने चैनल पर शेयर करते हैं। इन वीडियोज को भी बच्चों से लेकर बड़े घंटों तक देखते हैं।
- नन्हें रियान के यूट्यूब चैनल पर 1 करोड़ से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उनके Giant Egg Surprise नाम के एक वीडियो को 80 करोड़ लोगों ने देखा था।


Post a Comment