Header Ads

ये है दुनिया का सबसे मोटा परिवार, इनके वजन पर यकीन कर पाना है मुश्किल


खाना-खाने की ऐसी भी क्या लत कि शरीर का वजन एक कार से भी ज्यादा हो जाए? यकीन करना मुश्किल है पर इन 3 भाई-बहन का वजन मिलाकर करीब 907 Kg है। इस भयानक मोटापे का कारण है इनका बेहिसाब खाना-खाना। हद तो ये है कि ये खुद जानते हैं कि इस तरह खाना-खाने से इनकी मौत हो जाएगी फिर भी इन्हें अपनी जीभ पर कंट्रोल नहीं।तीन साल से नहीं निकले घर से

- इस जानलेवा मोटापे की वजह से 49 साल की चिटोका, 30 साल की नाओमी और 43 साल के ड्रू स्टूअर्ट तीन साल तक घर से बाहर नहीं निकले थे।
- हाल ही में एक न्यूज चैनल ने इन तीनों पर डॉक्युमेंट्री बनाई जिसका नाम रखा गया है Family By The Ton। इस में दिखाया गया कि इस मोटापे की वजह से ये तीनों कैसी जिंदगी जीते हैं।
- डाक्यूमेंट्री शूट के दौरान इन्होंने बताया कि ये किसी आम कार में भी नहीं बैठते हैं इस वजह से इनका सालों तक घूमना-फिरना बंद रहा है। अब इन्होंने खुद के लिए अलग से एक कार मॉडिफाई कराई है।
-इन तीनों में सबसे ज्यादा वजन 43 साल के स्टूअर्ट का है जो 304kg के हैं। स्टूअर्ट दिन भर में दर्जनों पिज्जा खाते हैं। लेकिन उन्हें समझ में आ गया है कि उनकी ये आदत उन्हें मौत के मुंह में ले जा रही है। स्टूअर्ट कहते हैं, मुझे समझ नहीं आता हमने अपनी जिंदगी के साथ ऐसा खिलवाड़ क्यों कर लिया। अब हमें जल्द ही कुछ करना होगा।
- तीनों ने खुद को कंट्रोल करने के लिए एक पर्सनल डॉक्टर की मदद लेनी भी शुरू कर दी है। डॉक्टर चार्ल्स प्रॉक्टर के मुताबिक, तीनों ने अपनी जिंदगी दांव पर लगा रखी है। इन्हें अंदाजा नहीं है कि ये अनहेल्दी खाना खाकर कैसे खुद को मौत के मुंह में ढकेल रहे हैं। सर्जरी नहीं कराई गई तो इनकी कभी भी मौत हो सकती है।