टूटने की कगार पर पहुंच गया था अनुष्का-विराट का रिश्ता, सलमान ने बचाया
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने इटली की सिटी टस्कनी के बोर्गो फिनोशिटो रिसोर्ट में सात फेरे लिए। बता दें कि 4 साल से ये कपल रिलेशनशिप में है। इस बीच इनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव भी आए। एक वक्त ऐसा भी आया था जब दोनों का रिलेशन खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इसका कारण है सलमान खान। सलमान खान ने दोनों के रिश्ते को टूटने से बचाया था
आपको बताते चले कि अनुष्का - विराट का रिश्ता जब टूटने वाला था तब सलमान खान ने दोनों का पैचअप करवाया। दोनों सलमान से मिलने उनके घर गए थे। जहां सलमान ने दोनों ने बात की थी और दोनों में सुलह करवाई थी।
मीडिया में आई खबरों की मानें तो अनुष्का-विराट की शादी इटली में जिस जगह की जा रही है, उसे सिर्फ गर्मियों में ही खोला जाता है। लेकिन दोनों की शादी के लिए इस जगह को दिसंबर में खोला गया है। इस लोकेशन के बाहर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम हैं। जानकारी के अनुसार यहां शाम को पार्टी होगी और दिन में वेडिंग।


Post a Comment