शशि कपूर की ये 8 एक्ट्रेसेस, किसी को है कैंसर तो कोई दुनिया में ही नहीं
शशि कपूर ने कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया। इनमें से किसी को कैंसर है तो कोई अब इस दुनिया में नहीं है।
शशि कपूर नहीं रहे। 79 साल की उम्र में उनका निधन (4 दिसंबर) हो गया। बता दें कि शशि कपूर के कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया। इन एक्ट्रेसेस में से किसी को कैंसर है तो कुछ अब इस दुनिया में ही नहीं है। वहीं उनकी कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जो अब सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। आज आपको इस पैकेज में ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं। मुमताज को है ब्रेस्ट कैंसर...
शशि कपूर और मुमताज ने 'प्यार किए जा' (1966), 'चोर मचाए शोर' (1974), 'प्रेम कहानी' (1975) फिल्मों में साथ काम किया। बता कि मुमताज को ब्रेस्ट कैंसर है। वे आखिरी बार 1990 में आई फिल्म 'आंधियां' में नजर आईं थी।
शशि कपूर की एक्ट्रेस नंदा अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन 25 मार्च, 2014 को हुआ था। दोनों ने 'चार दीवारी' (1961), 'मोहब्बत इसको कहते हैं' (1965), 'जब जब फूल खिले' (1965), 'नींद हमारी चैन तुम्हारा' (1966), 'जुआरी' (1968), 'राजा साहेब' (1969), 'रूठा ना करो' (1970) फिल्मों में काम किया था।
शशि कपूर ने राखी के साथ 'शर्मिली' (1971), 'दूसरा आदमी' (1977), 'त्रिशूल' (1978), 'काला पत्थर' (1979), 'बसेरा' (1981), 'जमीन आसमान' (1984) सहित अन्य फिल्मों में काम किया। राखी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वे आखिरी बार 2003 में आई फिल्म 'दिल का रिश्ता' में नजर आईं थी।
शशि कपूर और परवीन बॉबी ने कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों ने 'दीवार' (1975), 'चोर सिपाही' (1977), 'काला पत्थर' (1979), 'सुहाग' (1979), 'दो और दो पांच' (1980), 'शान' (1980), 'नमक हलाल' (1982) सहित अन्य फिल्मों में साथ काम। परवीन अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन 20 जनवरी, 2005 में हुआ था।
शशि कपूर और रेखा ने भी कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों ने 'ईमान-धरम' (1977), 'राहु केतु' (1978), 'दो मुसाफिर' (1978), 'काली घटा' (1980), 'कलयुग' (1981), 'बसेरा' (1981) सहित अन्य फिल्मों में काम किया। रेखा अब फिल्मों से दूर हैं। वे आखिरी बार 'षमिताभ' (2005) में नजर आईं थी।
विमी ने शशि कपूर के साथ 'पतंगा' (1971) और 'वचन' (1974) फिल्मों में काम किया था। विमी अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन 22 अगस्त, 1977 को हुआ था।
शशि कपूर और हेमा मालिनी ने फिल्म 'अभिनेत्री' (1970), 'जानेमन' (1976), 'आपबीती' (1976), 'त्रिशूल' (1978), 'दो और दो पांच' (1980), 'क्रोधी' (1981) सहित अन्य फिल्मों में काम किया। हेमा इसी साल आई फिल्म 'एक थी रानी ऐसी भी' में नजर आईं थी।
आशा पारेख और शशि कपूर ने फिल्म 'कन्यादान' (1968), 'प्यार का मौसम' (1969), 'हम तो चले परदेश' (1988) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। वे आखिरी बार 1995 में आई फिल्म 'आंदोलन' में नजर आईं थी।


Post a Comment