72 की उम्र में इस शख्स को हुआ इश्क, 62 साल की महिला को बनाया दुल्हन
शहर में जिंदगी के आखिरी समय में एक उम्रदराज जोड़े ने निकाह कर लिया। जिसके चर्चे पूरे शहर में हो रहे हैं। एक ऐसी शादी जो बताती है कि उम्र की कोई सीमा नहीं होती। कभी भी लाइफ पार्टनर खोजा जा सकता है। जो बची हुई जिंदगी का साथ निभा सके। ये मामला , मध्यप्रदेश के एक छोटे से शहर राजगढ़ का है। जहां रहने वाले, रिटायर्ड स्कूल टीचर और उनके पड़ोस में रहने वाली महिला ने इस्लाम रीतिरिवाज के मुताबिक निकाह कबूल कर लिया।
शहर के पुरा इलाके में रहने वाले 72 साल की रिटायर्ड टीचर ताहिर हुसैन फारूखी और पड़ोस में रहने वाली 62 साल की महिला रोशन जिया ने बुढ़ापे में आकर निकाह कर लिया।
- दूल्हा बने, रिटायर्ड टीचर की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। उनकी दो बेटियां भी है। जिनका निकाह हो चुका है।
- ताहिर का बुजुर्ग महिला रोशन जिया जो पिता जियाउल हसन सिद्दीकी और भाई के साथ रह रही थीं, उसके घर आना-जाना लगा रहा। इस बीच दोनों ने कब निकाह करने का फैसला ले लिया पता ही नहीं चला।
- इसके बाद दोनों ने एक दुसरे से मिलना जुलना भी शुरू कर दिया। ताहिर के कहने पर दोनों एक-दूसरे के जीवन बिताने के लिए राजी हो गए। निकाह करने की सबसे पहली पहल लड़के वालों की तरफ से हुई थी।
- इसके लिए रविवार को जोहर की नमाज के बाद दोनों ने निकाह कर लिया। इस दौरान दोनों फैमिली मेंबर मौजूद रहे।
- आपको बता दें, दूल्हा बने टीचर हिंदू धर्म की चारों धाम की यात्रा के साथ हज यात्रा भी कर चुके हैं।

Post a Comment