महिला की आंख पर चल रहे हैं 100 कीड़े, इस एक चीज से हुआ ये हाल
इस चाइनीज महिला की आईब्रो पर लगभग 100 कीड़े चल रहे हैं। चीन के वुहान क्षेत्र में रहने वाली इस महिला का नाम जू है। जू कहती हैं कि दो साल पहले मेरी आंख में खुजली होती थी। फिर आंखें लाल रहने लगीं। जल्दी ही उन्हें इसी तरह रहने की आदत हो गई।
जब डॉक्टर ने जू से हाइजीन के बारे में बात की तो उसने बताया कि वह जिस तकिये पर सो रही हैं, वो पिछले पांच सालों से नहीं धुला है। जू के अनुसार, उसे पिछले दो साल से आंख में प्रॉब्लम थी। लेकिन डॉक्टर से ट्रीटमेंट लेने के बजाय वह आई ड्रॉप डालती रही। जू को लग रहा था कि इस तरह उसकी आंखें ठीक हो जाएंगी। लेकिन परेशानी तब बढ़ी जब आंखें पूरी तरह चिपक गईं।
चाइनीज मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर ने जब जू की आंखें माइक्रोस्कोप से चेक की तो पता चला कि उसकी आईब्रो पर 100 कीड़े चले रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि ये एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है जो बिस्तर पर फैली गंदगी की वजह से हुआ है। ट्रीटमेंट के बाद जू की आंखें ठीक हो गईं।


Post a Comment