Header Ads

अपने से 11 साल छोटे एक्टर के साथ इश्क लड़ाती नजर आएंगी मोनालिसा





भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस मोनालिसा अपने से 11 साल छोटे भोजपुरी एक्टर प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ आने वाली फिल्म में इश्क लड़ाते नजर आने वाली है। फिल्म 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2' की मुहूर्त में पहुंची मोनालिसा इसको लेकर काफी खुश नजर आ रही थी।


मोनालिसा ने कहा कि चिंटू यूथ स्टार है। इसके साथ काम करने में मजा आएगा। बढ़िया डांस भी करता है।


- मोनालिसा ने कहा कि वे हमेशा फिल्‍म करना चाहती थी, लेकिन 'बिग बॉस' और 'नच बलिए' में चैनल के साथ कांट्रेक्ट की वजह से समय नहीं दे पाती थी।

- अब मैं फिर से फिल्‍में करने को तैयार हूं इसके अलावे 'प्रेम ग्रंथ' कर रही हूं। बांकी प्रोड्यूसर पर निर्भर करता है।


- फिल्म के निर्देशक राजकुमार आर.पांडेय ने कहा कि पिछली फिल्‍म की सफलता को देखकर इसके दूसरे पार्ट के लिए लोगों की अपेक्षाएं काफी हैं।

- फिल्‍म की शूटिंग जल्द शुरू हो जायेगी। यह फिल्‍म भी लोगों को खूब मनोरंजन करेगी, क्‍योंकि इसकी कहानी और भी दमदार है।


- फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू, मोनालिसा, शुभी शर्मा, केके गोस्वामी और अली खान समेत कई कलाकार हैं।