Header Ads

पुश-अप करने में सबका बाप है ये, एक दिन में लगता है 1200 पुश-अप, छोटी उम्र में बनाई रेसलर जैसी बॉडी



आप एक बार में ज्यादा से ज्यादा 50 पुश-अप लगा लेंगे लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जो दिन भर में करीब 1200 पुश-अप लगाता है। चाडोय लिओन नाम का एक युवक दिन में 1200 पुश-अप लगाता है, वो भी अपने अंदाज में। चाडोय की बॉडी किसी रेसलर से कम नहीं है।


इसके पुश—अप लगाने का अंदाज देखकर ही कई लोग इंप्रेस हो जाते हैं। लिओन अकसर अपने पुश—अप लगाने के वीडिया भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं जिनकी खूब तारीफ भी होती है।

चाडोय ने हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया गया था जिसमें वो पुश-अप लगाते नजर आ रहे थे। चाडोय ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो अलग-अलग अंदाज में पुश-अप लगाते नजर आ रहे हैं।

वो हर वैरिएशन को लगभग 100 बार रिपीट करते हैं और अपने शेड्यूल के अनुसार उसे बदलते भी रहते हैं। आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि एक दिन में 1200 पुश—अप लगाने का कारनामा करने वाले चाडोय की उम्र महज 24 साल है।

वो एक प्रफेशनल डांसर के साथ ही फिटनेस एक्सपर्ट भी हैं। उनके अलग-अलग अंदाज में पुश-अप करते हुए वीडियो को कई हजार लोग देखते हैं।

चाडोय अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करते हैं।