तो बंद हो जाएगा SBI ग्राहकों का बैंक अकाउंट
भारतीय स्टेट बैंक के सभी ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर है. यदि अप एसबीआई के ग्राहक है तो आपको 31 दिसंबर से पहले अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से जोड़ना होगा है.
यदि आप ऐसा नहीं करते है तो एक जनवरी से आपको अपना बैंक अकाउंट चलाने में कई तरह की परेशानितो का सामना करना पड़ सकता है.
स्टेट बैंक ने स्पष्ट तरीके से कहा है यदि ग्राहक अपना बैंक अकाउंड दी गई अंतिम तारीख तक आधार से नहीं जोड़ने है तो उनका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा. बैंक ने इस बात जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है.
प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग के नियमों में 1 जून, 2017 को बदलाव करते हुए एसबीआई के सभी धारकों को अपने बैंक अकाउंट को आधार से जोड़ने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर, 2017 दी गई है. यदि ग्राहक इस अंतिम तारीख में भी बैंक अकाउंड को लिंक नहीं करते है तो उनका खाता निष्क्रिय कर दिया जाएगा. खता बंद होने के बाद उनका खाता तभी चालु किया जाएगा जब वह बैंक में अपना आधार जमा कराएँगे.
ऑनलाइन आधार को बैंक से लिंक कराने के लिए पहले अपने बैंक की इंटरनेट बैंकिंग लॉग-इन करें. जहा आपको अपडेट आधार कार्ड का विकल्प दिखाई देगा. जब आप इंटरनेट बैंकिंग लॉग-इन करेंगे तो यह विकल्प वेबसाइट के ऊपर की ओर दिखाई देगा.
इस विकप्ल का चयन कर अपने आधार नंबर की सारी डिटेल वह दर्ज करा दे. अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करे आपका आधार नंबर बैंक में सबमिट हो जाएगा. बैंक में आधार नंबर लिंक होने के बाद रजिस्टर्ड किये गए मोबाइल नंबर पर या ई-मेल के माधयम से एक मैसेज आ जाएगा.
यदि आपने अपना मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर किया हुआ है तो आप महज एक मैसेज के जरिए अपने खाते को आधार कार्ड से लिंक करा सकते हैं. एसएमएस से लिंक करने के लिए मेसेज बॉक्स में UID लिख कर स्पेस दे फिर आपका आधार नंबर लिख स्पेस दे अंत में अपना सही एकाउंट नंबर टाइप कर बैंक को एसएमएस कर दें.


Post a Comment