Header Ads

OMG: तीन साल से प्रेग्नेंट थी ये महिला, डिलिवरी हुई तो लोगों के उड़ गए होश


आज तक आपने कई अजीबोगरीब घटनाओं के बारे में सुना होगा। लेकिन नाइजीरिया में एक ऐसी घटना घटी है, जो पूरे दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वहां एक महिला तीन साल से प्रेग्नेंट थी और जब उसकी डिलिवरी हुई तो लोगों के होश उड़ गए।

सोशल साइट्स पर ये फोटो काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को साइमन चुकवु नामके शख्स ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।

उनका कहना है कि नाइजीरिया के पोर हारकोर्ट में दो दिन पहले एक तीन साल की प्रेग्नेंट महिला की डिलिवरी हुई है और उसने एक बकरे के बच्चे को जन्म दिया है।

इस खबर को सुनकर जहां लोग हैरान हो गए, वहीं उनके परिवार वालों का कहना था कि ये महिला पिछले तीन साल से काफी परेशान थी।

आखिरकार उसे लेबर पेन से मुक्ति मिल गई। इतना ही नहीं इस नजारे को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।